फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी पर एसडीएम का छापा

Fri, 09 Jan 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कुकिंग गैस रिफिल के साथ किसी भी उपभोक्ताओं को जबरन चाय-नमक आदि किसी भी वस्तु की बिक्री न करने के डीएम के कड़े निर्देशों के बाद भी गैस एजेंसियाें द्वारा इस ओर उपभोक्ताओं को जबरिया अन्य सामग्री बेंचने की शिकायत आने लगी है।
विज्ञापन


गुरुवार को एक उपभोक्ता द्वारा की गई शिकायत के बाद एसडीएम सदर पप्पू गुप्ता दलबल के साथ संबंधित गैस एजेंसी के शोरूम को निकले, पर उनके द्वारा छापा मारे जाने की भनक लगते ही संबंधित गैस एजेंसी के शोरूम पर ताला बंद कर दिया गया और कर्मचारी आदि मौके से निकल गए।

एसडीएम ने बताया कि उन्होंने एजेंसी पर छापा मारा, पर एजेंसी बंद मिली। संभवत: संचालक को छापे की भनक लग गई होगी, पर मामले को यूं ही नहीं छोड़ा जाएगा। शिकायत करने वाले उपभोक्ता के साथ ही एजेंसी के अन्य उपभोक्ताओं से भी बात कर मामले की जांच की जाएगी और यदि उपभोक्ताओं को जबरन चाय, नमक आदि वस्तुएं बेचने की शिकायत सही मिली तो डीएम के निर्देशानुसार नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें