फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों के हितों के लिए होगा संघर्ष

Sun, 27 Mar 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सुनील त्रिपाठी ने कहा कि संगठन श्रमिकों के हितों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा। किसी मजदूर का उत्पीड़न हुआ तो संघ आंदोलन छेड़ देगा। उन्होंने जिले के सभी श्रमिकों से श्रम विभाग में नियमानुसार अपना पंजीकरण कराने को कहा। कहा कि श्रम के बिना मंजिल नहीं मिलती इस लिए श्रमिक होना गर्व की बात है।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कालेज परिसर में संगठन से संबद्ध कंस्ट्रक्शन मजदूर संघ की बैठक में जिलाध्यक्ष सुनील त्रिपाठी ने कहा कि श्रमिक अपनी मेहनत से पत्थर को भी धूल में मिला देता है। श्रम हमारी ताकत है। श्रमिकों के बिना विकास एवं संपन्नता नहीं आ सकती।

श्रमिकों को दबा कुचला और कमजोर समझ कर अगर कोई उत्पीड़न करने का प्रयास करेगा तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता विजय पाल ने की। इस मौके पर मोनू, तौलेराम, फूलचंद्र, खुशीराम, नसीम, अनुज राठौर, जागेश्वर प्रसाद, संदीप, अरुण आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें