हरदोई। अमर उजाला फाउंडेशन के तहत जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। तैयारियां पूर्ण हैं तो जिले के रक्तदानी भी रक्त देकर दूसरों का जीवन संजोने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। अब तक तीन दर्जन से अधिक रजिस्ट्रेशन व एक दर्जन से अधिक लोगों ने गुप्त दान करने में अपनी सहमति जताई है।
रक्त जिंदगी का आधार है। दर्दनाक घटना के दौरान आकस्मिक रूप से लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है। ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद रक्तदान कर ही की जा सकती है। रक्तदान को महादान कहा जाता है। लेकिन आज भी कई लोगों की मौत समय पर खून न मिल पाने के कारण हो रही है तो ऐसे लोगों के लिए दान दिया गया रक्त वरदान साबित हो सकता है।
अमर उजाला फाउंडेशन स्वयं सेवी संगठनों व जागरूक लोगों के साथ मिलकर 14 जून को जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित करेगा। जिले भर में जो भी संस्थाएं इस और जागरूक रहती हैं या फिर वह लोग जो खून के एक एक कतरे के लिए तड़पने वाले लोगों के लिए कुछ करना चाहते हैं तो वह 14 जून को आयोजित होने वाले शिविर में अपनी सहभागिता दर्ज करा सकते हैं। अधिक जानकारी व रजिस्ट्रेशन के लिए अमर उजाला के मोबाइल नंबर 8859002957, 9451410009 पर संपर्क कर सकते हैं।
...तो इस वक्त पड़ती है खून चढ़ाने की जरूरत
आम तौर पर दुर्घटनाओं के घायलों को, आपरेशन के वक्त, बच्चे के जन्म के समय मां को रक्त चढ़ाने की आवश्यकता होती है। इसके अलावा थैलिसीमिया, एनीमिया, हीमोफिलिया जैसी बीमारियों में भी रक्त चढ़ाने की आवश्यकता होती है।