फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरों के आधार लिंक में भी जिला पिछड़ा

Sun, 12 Jun 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
मजदूर दिवस - फोटो : logo
विज्ञापन
हरदोई। मनरेगा जॉबकार्ड धारकों के खाताें को आधार नंबर से फीड करने में जिला पिछड़ गया है। शासन के निर्देश और जनपद के अधिकारियों के प्रयास के बावजूद ब्लाकों पर जॉबकार्ड धारकों के खातों को आधार से लिंक  करने में प्रगति नहीं हो सकी। प्रदेश स्तर से जब आधार लिंक की समीक्षा की गई तो सूबे में जनपद का 55 वां स्थान आया। जिससे जिले की स्थिति सूबे भर में प्रभावित हुई है। कई विकास खंडों ने अपेक्षित कार्य नहीं किया है।
विज्ञापन


मनरेगा के जॉबकार्ड धारकों के खातों को भी आधार नंबर से लिंक  कराया जा रहा है। जॉबकार्ड धारकों के खातों को लिंक करने के लिए जिले में करीब एक वर्ष पहले काम शुरू करा दिया गया लेकिन अभी तक शत प्रतिशत खाते आधार नंबर से लिंक नहीं हुए। जबकि जिले में सिर्फ 249987 सक्रिय जॉबकार्ड धारकों के खातों को ही लिंक किया जाना है। जॉबकार्ड धारकोें के खातों को आधार से लिंक करने के लिए शासन की ओर से दिशा निर्देश दिए। जिस पर जनपद के आला अधिकारियों ने भी कार्रवाई का डर दिखाकर और नोटिस देकर लिंक  के काम को शत प्रतिशत कराना चाहा।

लेकिन खंड विकास अधिकारियों ने काम को वरीयता नहीं दी। जिले में अभी तक सिर्फ 100529 जॉबकार्ड लिंक हुए हैं। ऐसे में अब राजय स्तर से जॉबकार्ड धारकों के आधार फीडिंग की भी समीक्षा की गई तो स्थिति बदहाल नजर आई। सूबे के 75 जनपदों में से जिले का 55 वां स्थान आया है, जबकि सहारनपुर का प्रथम स्थान और औरैया जिले का दूसरा स्थान है। गौतमबुद्ध नगर की स्थिति सबसे खराब है और वह नीचे से प्रथम स्थान पर है। जिले की भी स्थिति बदतर होने पर सीडीओ ने खंड विकास अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


चार ब्लाकों की स्थिति सबसे खराब
हरदोई। जाब कार्ड धारकों के आधार नंबर लिंक में चार ब्लाकों की स्थिति सबसे अधिक खराब है। विकास खंड सुरसा में अभी सिर्फ 18.5 प्रतिशत काम हुआ है जबकि कछौना में 22 प्रतिशत खाते लिंक हुए। हरियावां में भी सिर्फ 25 प्रतिशत लिंक  और अहिरोरी में 26.7 प्रतिशत पर ही काम हुआ है। बावन और शाहाबाद में भी 31 प्रतिशत खाते लिंक हुए हैं।

!! सक्रिय जाबकार्ड धारकों के खातों को आधार नंबर से लिंक करने में लापरवाही पर कुछ दिन पहले ही नोटिस दी गई थी लेकिन अभी सुधार नहीं हुआ है। मानीटरिंग कर कार्रवाई की जाएगी।!!
विज्ञापन

                मुख्य विकास अधिकारी टीके शिबु
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें