फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबल और किताबें देगा बैंक आफ इंडिया

Sun, 28 Dec 2014 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक ऑफ इंडिया शाखा का 40वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान बैंक आफ इंडिया द्वारा बच्चों को कंबल एवं किताबें देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक अल्केश कुमार ने की। बैंक के प्रबंधक पीके सिंह ने कहा कि वर्तमान में कई बैंकों की कुल 240 शाखाएं कार्य कर रही है, इनमें हरदोई जिले में 45 शाखाएं बीओई की हैं। आंचलिक प्रबंधक मृत्युंजय गुप्ता ने कहा कि बैंक विश्वसनीयता, बेहतर और सक्रिय सेवा, ग्राहक कें द्रित उत्पाद, निरंतर नव परिवर्तन और सामाजिक दायित्व आदि पांच सिद्धातों पर अमल करते हुए बुलंदियों पर पहुंची है।
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक अल्केश कुमार ने 200 बच्चों को कापियां व पेंसिल बाक्स तथा कस्तूरबा गांधी स्कूल की छात्राओं को 100 कंबल देने की घोषणा की। इस मौके पर सत्य नारायन गुप्ता, नरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, रामचंद्र कनौजिया, अनिल सेठ, विष्णु वैश्य, अरुण मिश्रा, रूपेश अंजाना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें