फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर को ताला तोड़ दो लाख का माल पार

Sun, 28 Dec 2014 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़ कर चोर लाखों का माल लेकर चंपत हो गए। घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी राम शक्य सिंह के घर का ताला तोड़ शनिवार को दिन दहाड़े चोर लाखों का माल लेकर चंपत हो गए। जब गृहस्वामिनी घर पहुंची तो घर के हाल देखकर रो पड़ी। जानकारी होने पर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मकान मालिक राहुल दीक्षित ने बताया कि उन्होंने इंद्रा नगर में नया मकान बनवाया है, जिसमें किराएदार रहते है। मकान में राम शक्य सिंह निवास कर रहे थे। शनिवार को उनके परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। बताया कि चोर पांच हजार रुपये नगद, सोने का हार, सोने की चेन, सोने की अंगूठी, बच्चे के कंगन सहित लगभग सवा दो लाख रुपये का माल ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें