फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस के दो बच्चों पर जंगली जानवर ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। कोथावां कस्बे के डीह गांव में शनिवार को रात भैंस के दो बच्चों पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। आहट पाकर ग्रामीण पहुंचे तो उक्त जानवर झाड़ियों में लापता हो गया।
विज्ञापन

सुबह खेतों में जानवर के मिले पंजों के निशान के आधार पर ग्रामीण तेंदुआ होने की आशंका जता रहे हैं। कोथावां कस्बे स्थित मरेउरा गांव में शनिवार को सुबह रामसागर और जसकरन वर्मा के हाते में भैंस के दो बच्चों पर हमला कर दिया।
इसके बाद कुत्ते भौंके तो जानवर ने उन पर भी हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर जंगली जानवर भाग कर झाड़ियों में लापता हो गया। सुबह ग्रामीणों ने रास्ते में और खेतों में पंजों के निशान देखे।
विज्ञापन

ग्रामीणों में तेंदुआ के होने की आशंका से दहशत का माहौल है। राजेश तिवारी, रानू, राजेंद्र, लज्जावती, अमित, सूरज आदि ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी है।
विज्ञापन

कछौना रेंजर रामचंद्र ने बताया कि सूचना मिली है। मौके पर पहुंचकर पग चिन्हों की जांच की गई है। किस जानवर के पंजे हैं, अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें