फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पत्नी प्रेमी के साथ गई, पति ने फंदा लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पत्नी के प्रेमी के पास जाने से आहत मजदूर ने दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार शाम खेत से वापस आए परिजनों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स (35) मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी, दो पुत्रियां और एक पुत्र है। परिजनों ने बताया कि एक साल पहले शख्स परिवार समेत लुधियाना में रहकर मजदूरी करता था। इसी दौरान उसकी पत्नी वहां से अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। पुलिस की मदद से उसने पत्नी को खोज लिया था।
बावजूद इसके पत्नी अक्सर अपने प्रेमी के यहां चली जाती थी। बीते बुधवार को पत्नी लुधियाना से गांव आई थी। इस दौरान विवाद होने पर पत्नी बच्चों को लेकर वापस चली गई थी। इससे नाराज मजदूर ने शुक्रवार शाम पत्नी के दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खेत से वापस आकर परिजनों ने शव देखा तो पुलिस को सूचनादी। देहात कोतवाल हरिनाथ यादव ने बताया कि घटना संज्ञान में है। घरेलू विवाद में युवक ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें