आर्य कन्या महाविद्यालय में संस्कृत दिवस पर कई कार्यक्रम हुए, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। शुभारंभ
प्राचार्या डा. निर्मला यादव ने किया। अंजना पटेल ने मां सरस्वती की वंदना
प्रस्तुत की। अनामिका सिंह ने वेदों पर तथा प्रीति देवी ने संस्कृत भाषा
के महत्व बताया।
उपासना शुक्ला ने मधुराष्टक का पाठ किया। गौरी अग्निहोत्री
व मनु गुप्ता ने भारत वंदना पेश की। योगिता ओमर ने उप निषदों के मंत्रों
का पाठ किया। कंचन ने नीतिशतकम् का पाठ किया। रागिनी कश्यप ने गीता के
श्लोकों और दीक्षा ने कविता का गायन किया।
डा. मीना रानी रावत ने अमृत वाणी
संस्कृत भाष नैव क्लिष्टा नच कठिना कविता का पाठ किया। संचालन रंजना
शुक्ला ने किया। इस मौके पर आशा मिश्र, स्मिता जायसवाल, सरिता यादव, सुनम
वर्मा, उमा रानी और साधना शुक्ला आदि टीचरें मौजूद थीं।