पंचायत चुनाव के आरक्षण की सूचियां समाचार पत्रों में
आने के बाद डीपीआरओ कार्यालय में लोगों की भीड़ अधिक बढ़ गई। ऐसे में हर
वक्त कार्यालय में बाहरी लोगाें का जमघट लगा रहता है। लोगों की भीड़ पर
नाराजगी जताते हुए मंगलवार को डीपीआरओ ने बाहरी व्यक्तियों के कार्यालय में
आने पर रोक लगा दी।
त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर इन दिनों काफी
गहमागहमी बनी हुई है। सूचियां समाचार पत्राें में प्रकाशित हो गई हैं।
हालांकि, अभी जिला प्रशासन से आधिकारिक रूप से प्रकाशन नहीं किया। ऐसे में
सूचियां प्राप्त करने को लेकर डीपीआरओ कार्यालय में भीड़ लगी हुई है, जिससे
विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहा हैं।
ऐसे में मंगलवार को डीपीआरओ भास्कर
दत्त पांडेय ने कार्यालय का निरीक्षण किया तो पाया कि तमाम लोग दफ्तर में
जानकारी करते दिखे। जिसको देख डीपीआरओ का पारा चढ़ गया। उन्होंने कार्यालय
में मौजूद सभी लोगाें को बाहर किया और लिपिकों को भी दोबारा पब्लिक के बीच
बैठा देखने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।