फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत दिवस पर कई कार्यक्रम हुए

Tue, 01 Sep 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य कन्या महाविद्यालय में संस्कृत दिवस पर कई कार्यक्रम हुए, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। शुभारंभ प्राचार्या डा. निर्मला यादव ने किया। अंजना पटेल ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। अनामिका सिंह ने वेदों पर तथा प्रीति देवी ने संस्कृत भाषा के महत्व बताया।
विज्ञापन


उपासना शुक्ला ने मधुराष्टक का पाठ किया। गौरी अग्निहोत्री व मनु गुप्ता ने भारत वंदना पेश की। योगिता ओमर ने उप निषदों के मंत्रों का पाठ किया। कंचन ने नीतिशतकम् का पाठ किया। रागिनी कश्यप ने गीता के श्लोकों और दीक्षा ने कविता का गायन किया।

डा. मीना रानी रावत ने अमृत वाणी संस्कृत भाष नैव क्लिष्टा नच कठिना कविता का पाठ किया। संचालन रंजना शुक्ला ने किया। इस मौके पर आशा मिश्र, स्मिता जायसवाल, सरिता यादव, सुनम वर्मा, उमा रानी और साधना शुक्ला आदि टीचरें मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें