पंचायती राज विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (सफाई
कर्मी) संघ की रविवार को जिला अस्पताल परिसर में हुई बैठक में शाहाबाद के
पन्यौरा वल्लियां में सफाई कर्मी की पिटाई के मामले पर चर्चा कर पुलिस
द्वारा मामले में लीपापोती कर रिपोर्ट दर्ज न करने पर रोष जता धरना
प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
शाहाबाद ब्लाक के थाना बेहटा गोकुल
क्षेत्र के पन्यौरा वल्लियां गांव में सफाई कर्मी मुकेश कुमार से मारपीट
मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज न होने पर सफाई कर्मियों ने नाराजगी जताई।
संघ के पदाधिकारियों ने बैठक कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष
अमित कुमार ने कहा कि मामले में अब पुलिस द्वारा लीपापोती की जा रही है,
पर अब इस बाबत अफसरों से वार्ता की जाएगी और रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो धरना
प्रदर्शन किया जाएगा।
पीड़ित मुकेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज न होने
से उसे धमकियां मिल रही, जिससे जान माल का खतरा भी बना हुआ है। बावन
अध्यक्ष अवनीश कुशवाहा व टड़ियावां के नीरज यादव ने कहा कि सफाई कर्मी से
मारपीट मामले में कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा। भरखनी अध्यक्ष
राजीव यादव ने कहा कि हड़ताल भी की जाएगी।
अहिरोरी अध्यक्ष ओम प्रकाश ने
कहा कि समस्त विकास खंडों में वोटर लिस्ट का मिलान एडीओ पंचायत द्वारा
निरक्षर सफाई कर्मियों से जबरन कराया जा रहा है। वहीं लिस्ट न देने पर वेतन
रोकने की चेतावनी दी जा रही है। बैठक में उमेश यादव, राम रहीश यादव,
हरिनाम सिंह यादव, दाताराम राठौर, मंशाराम राठौर, अनुज कुमार, उमेश वर्मा,
खुशीराम कुशवाहा आदि मौजूद थे।