फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रूपापुर चीनी मिल में संदिग्ध हालात में वेल्डर की मौत

विज्ञापन
फोटो- 20- वीरेंद्र। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। रूपापुर चीनी मिल में संदिग्ध हालात में बृहस्पतिवार को वेल्डर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना का पता चलते ही परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

लखीमपुर के पसिगवां थाना क्षेत्र के गांव रामपुर रामदास निवासी वीरेंद्र (25) शुगर मिल में वेल्डर थे। साथी कर्मचारी बबलू ने बताया कि वह लोग सुबह सवा नौ बजे सर्वेश फिटर की टीम में काम कर रहे थे। वीरेंद्र को दो मंजिला प्लेटफार्म पर चढ़कर वहां से रस्सा लटकाना था। इसलिए वह रस्सा लेकर ऊपर चढ़ गया। ऊपर जाने के बाद काफी देर तक वीरेंद्र ने रस्सा नहीं लटकाया। इस बीच तीसरी मंजिल पर काम कर रहे एक मजदूर ने वीरेंद्र को प्लेटफार्म पर मुंह के बल पड़ा देखा और इसकी जानकारी साथियों को दी।
मौके पर पहुंचे साथी वीरेंद्र को नीचे उतार लाए और सीएचसी ले गए। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां कुछ देर बाद ही वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी पर मृतक के पिता गुरदयाल भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मृतक सात भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। परिजन ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें