फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नौवीं की छात्रा ने लगाया फंदा, इलाज के दौरान मौत, हाथ पर लिखा मिला युवक का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा नौ की छात्रा ने प्रेमी का नाम मेहंदी से हाथ पर लिखकर बुधवार शाम घर में ही फंदा लगा लिया। फंदे से उतारकर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए वहां भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान आधीरात के बाद पौने तीन बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


एक गांव निवासी शख्स खेती करते हैं। उनकी बेटी (15) पड़ोस स्थित एक गांव के इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर की किशोरी के मोबाइल पर बुधवार शाम गांव निवासी युवक का फोन आया था। किशोरी की बड़ी बहन ने फोन उठाया था। पिता ने बताया कि फोन करने वाले युवक ने शकरकंद के पौधे मांगे। इस पर किशोरी की बड़ी बहन ने कहा कि इसके लिए माता-पिता से बात करो। दावा है कि इसी दौरान फोन पर ही किशोरी की बड़ी बहन और युवक के बीच कहासुनी हो गई। रात में किशोरी ने परिजन के साथ खाना खाया और कमरे में चली गई। परिजन बाहर ही बैठे रहे।
कमरे में जाकर किशोरी ने मेहंदी से फोन करने वाले युवक का नाम हाथ पर लिखा और फंदा लगा लिया। काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो उसकी मां देखने गईं। किशोरी को फंदे से लटका देख उन्होंने शोर मचाया तो परिजन आ गए। फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का ही निकला है। युवक का नाम मृतका के बायें हाथ पर लिखा है। परिजन ने कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलते ही जांच की जाएगी।

और अब लगाया प्रताड़ना का आरोप
किशोरी के पिता ने मोर्चरी में बताया कि गांव निवासी युवक आए दिन उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। आरोप लगाया कि प्रताड़ना से परेशान होकर किशोरी ने खुदकुशी की है। हालांकि यह भी बताया कि बेटी से युवक की नजदीकियां थीं। वहीं ग्रामीणों में भी चर्चा है कि युवक और किशोरी के बीच नजदीकियां थीं और इसकी जानकारी दोनों के परिजन को भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें