फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर दहका सूरज, पारा पहुंचा 40 डिग्री

विज्ञापन
सांडी रोड पर धूप में मुंह बांध कर स्कूटी से जाने को तैयार युवतियां। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। सोमवार की अपेक्षा सूरज मंगलवार को कुछ अधिक दहकता नजर आया। दोपहर बाद तक पारा 40 डिग्री पहुंच गया और सड़कों पर सन्नाटा सा छाया रहा। जनमानस ही नहीं पशु पक्षी व बेजुबान मवेशी भी छांव की तलाश में भटकते नजर आए।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह थोड़ी राहत भरी रही लेकिन सूरज के निकलते ही पारा चढ़ने लगा जो दोपहर बाद तक चढ़ते चढ़ते 40 डिग्री तक पहुंच गया। जिससे दोपहर बाद तक सड़कों पर सन्नाटा सा छा गया, आने जाने वाले लोग गमछा, चश्मा आदि का प्रयोग करते ही गुजरने को विवश रहे। बेजुबान पशु पक्षी व मवेशी भी या पानी के आस पास वाली जगहों पर या पेड़ों की छांव में दिखाई दिए। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने संभावना जताई कि बुधवार को बदली रहेगी। जिससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें