फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र में फरदापुर के निकट बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फरदापुर निवासी अनुराग (18) गांव निवासी लालू (18) के साथ गांव में ही स्थित खेत में चल रही गेहूं की खुदाई के कार्य को देखने बाइक से जा रहा था। इसी दौरान हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर फरदापुर के निकट पीछे से आए गांव निवासी शिवाकांत (19) और आशू (20) की बाइक लालू की बाइक से टकरा गई। घटना में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से चारों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जिला चिकित्सालय में अनुराग को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लालू और शिवाकांत की हालत गंभीर बताते हुए दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। आशू को कुछ देर भर्ती रखने और प्राथमिक उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गई। चारों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। घटनाश से अनुराग के परिवार में कोहराम मच गया। अनुराग दो भाइयों में छोटा था और उसकी शादी नहीं हुई थी। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें