फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुवार को बदली तो शुक्र को बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रविवार की तरह ही सोमवार को भी एक बार फिर से सुबह सवेरे सूरज चमका और गुनगुनी धूप से खुशनुमा हुए मौसम ने सभी को राहत दी। मौसम वैज्ञानिक की माने तो मंगलवार व बुधवार को और मौसम गर्म होगा। गुरुवार को जहां एक ओर बदली होगी। शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह सवेरे कोहरे की चादर फैली नजर आई जिसको देखकर लोगों ने यही अनुमान लगाया कि रविवार को मौसम अच्छा होने के बाद सोमवार को फिर से मौसम ने यू टर्न ले लिया। कुछ ही देर बाद सूरज ने कोहरे की चादर से बाहर निकल खिलना शुरू कर दिया। सूरज की किरणें फैलती ही सर्दी जाती रही और लोगों को गुनगुनी धूप का आनंद मिलने लगा।
इधर, धूप निकलने के बाद बाजार मे भी काफी रौनक देखने को मिली। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि निश्चित तौर पर लगातार दूसरे दिन अच्छी धूप खिलने के बाद सर्द मौसम से लोगों को राहत मिली है। अभी मंगलवार व बुधवार को भी तापमान चढ़ेगा। इसके बाद गुरुवार को बदली व शुक्रवार को बारिश की संभावना लग रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें