फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीठ पर छुरा नहीं भोंकता, दुश्मनी-दोस्ती लंबी चलती है : अनिल

विज्ञापन
पत्रकारों से पूर्व विधायक अनिल वर्मा और सत्यनरायण का परिचय कराते सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। 27 नवंबर को संडीला विधानसभा क्षेत्र के झाबर मैदान में सपा में शामिल हुए पूर्व विधायक अनिल वर्मा और सत्यनरायण संतू ने मंगलवार को पार्टी के जिला कार्यालय में वार्ता की। सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू की मौजूदगी में पूर्व विधायक अनिल वर्मा खासे आक्रामक नजर आए। सदर विधानसभा सीट से विधानसभा उपाध्यक्ष के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात दोहराते हुए उन्होंने कहा कि मेरी दोस्ती और दुश्मनी दोनों लंबी चलतीं हैं। पीठ पीछे छुरा नहीं भोंकता और जिस दल में रहता हूं, उसका विरोध नहीं करता।
विज्ञापन

नगर पालिका परिसर स्थित पार्टी कार्यालय में सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ने कार्यकर्ताओं के साथ दोनों पूर्व विधायकों का स्वागत किया। इसके बाद पूर्व विधायक अनिल वर्मा ने खुलकर अपनी बात रखी। कहा कि सदर सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का इरादा है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने तैयारी करने के लिए कह दिया है। चुनावी मुद्दों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अनिल वर्मा ने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2012 में नए परिसीमन पर चुनाव हुआ था।
इसमें सदर सीट में पूर्व का बावन-हरियावां विधानसभा क्षेत्र का बड़ा हिस्सा शामिल है और बावन हरियावां से वह वर्ष 2002-07 तक विधायक रह चुके हैं। कद्दावर नेता नरेश अग्रवाल का नाम लिए बिना ही उन्होंने तीखे वार किए। कहा कि जिले के एक नेता हैं, वह जिस पार्टी में जाते हैं, चुनाव में वह पार्टी जिले की सारी सीट हार जाती है और वह नेता या उनका बेटा चुनाव जीत जाता है।
विज्ञापन

अनिल वर्मा ने कहा कि मेरी जिससे दोस्ती है, वह वर्षों से है और जिससे दुश्मनी (राजनीतिक) है, वह भी वर्षों से है। पूर्व विधायक संतू ने कहा कि जिले की आठों सीटों पर सपा को मजबूत करने का कार्य करेंगे। जिलाध्यक्ष जीतू वर्मा ने कहा कि दोनों पूर्व विधायकों का बड़ा जनाधार है। दोनों के पार्टी में आने से मजबूती मिलेगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह और अमित सिंह मीतू, आदर्श दीपक मिश्रा, अवनिकांत वाजपेयी, अलंकार सिंह, हरिनाम यादव, प्रशांत मिश्रा, रियासत खां, सईद अहमद, शिव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें