फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गांवों व खेतों में घुसा पानी, फुटपाथ पर पन्नी डालकर रहने को मजबूर 15 परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टड़ियावां। बारिश व ड्रेन का पानी आने से क्षेत्र का नाला ओवरफ्लो हो गया। नाले के ओवरफ्लो होने से भिरिया गांव में पानी भर गया। इसके साथ ही चार अन्य गांवों के लोग चारों ओर से पानी भर जाने से प्रभावित हुए हैं। पानी भर जाने से फसलों को नुकसान की भी आशंका है। भिरिया गांव में करीब तीन-तीन फीट पानी भर गया है जिससे जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
क्षेत्र में शरादा नहर से निकली रावल ड्रेन, हर्रई ड्रेन को आकस्मिक तौर पर चलाया जाता है। शारदा नहर में पानी बढ़ने पर रावल ड्रेन में छोड़े गए पानी और नाले में बारिश के पानी के एक साथ आ जाने से नाला ओवरफ्लो हो गया। बताया गया कि नाले में वाहनों को निकालने के लिए ग्रामीणों ने ही पटरी काटकर रैंप बना लिए थे।
विज्ञापन

नाला रैंप वाले स्थान पर ही ओवरफ्लो हुआ और भिरिया गांव की ओर से पानी का तेज बहाव शुरू हो गया। पानी का यह बहाव बारिश के दौरान सोमवार से शुरू हुआ और किसी ने ध्यान नहीं दिया। पानी खेतों से होते हुए भिरिया गांव में घुस गया है। भिरिया गांव में करीब तीन-तीन फीट पानी भरा होने के कारण करीब 15 परिवारों ने अयारी-हरिहरपुर मार्ग पर पन्नी डालकर रहना शुरू किया है।
नाले के ओवरफ्लो के कारण भिरिया गांव में श्रीकृष्ण, प्रकाश, जगदीश, बब्लू, श्यामसुंदर नीरज के कच्चे मकान गिरने की जानकारी है। पानी भिरिया के साथ सैंचामऊ, दुबघटिया, अयारी व बहोरवा गांव के चारों ओर पानी भरने लगा है। इससे खेतों में खड़ी तिल्ली, धान, मूंगफल, मक्का व ज्वार की फसल में पानी भर गया है और नुकसान की आशंका है।
-
इंसेट
नाली काटकर पानी निकालने का काम शुरू
गांवों व खेतों में भरे पानी को निकालने के लिए ग्रामीणों ने शनिवार सुबह हरिहरपुर-अयारी-गोपामऊ मार्ग को सैंचामऊ के पास काटकर नाली बनानी शुरू कर दी। लोगों को भिरिया, अयारी, लालपुर, रमदानकुड़ी जाने के लिए करीब 20 किमी. की दूरी तय करनी पड़ेगी। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग काटकर पानी को हर्रई रजबहा में गिराने से अलीनगर के पास गोमती में गिरा दिया जाएगा। इससे कुछ राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन

-
वर्जन
ग्रामीणों ने ही नाला की पटरी काटकर रैंप बनाए थे। बरसात से पहले कई रैंप को दुरूस्त कराया गया था, लेकिन फिर से रैंप बनाए जाने के कारण नाला का पानी ओवरफ्लो हुआ है। गांवों में पानी पहुंचने की जानकारी शनिवार काे मिली। इस पर सहायक अभियंता के नेतृत्व में टीम भेजकर रैंप वाले स्थल पर पटरी को दुरुस्त कराया गया।
एके गौतम, अधिशासी अभियंता, शारदा नहर विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें