फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में आया पानी, किसानों को मिली राहत

विज्ञापन
नहर में आया पानी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
माधौगंज/कछौना। किसानों के लिए राहत भरी खबर है। शारदा नहर में पानी आ गया है। अब रबी की फसल की सिंचाई आसानी से हो सकेगी।
विज्ञापन

माधौगंज और कछौना क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान गेहूं की फसल उपजाते हैं। बुवाई हो चुकी है और खेतों में सिंचाई की जरूरत है। इसके बावजूद काफी समय से शारदा नहर में पानी नहीं आ रहा था।
इसके कारण ग्राम सहिजना, फिरोजपुर, दौलतयारपुर, बघौड़ा, शुक्लापुर भगत, क्योटी ख्वाजगीपुर, पिलखना, रुद्दीखेड़ा, शहब्दा व अटवा अली मर्दानपुर आदि क्षेेत्रों के किसानों ने पंपिंग सेट से फसल की सिंचाई शुरू कर दी थी। किसान जसवंत सिंह, रामप्रताप अवस्थी, रवि अवस्थी, धनीराम, हरपाल, कृष्ण कुमार, बाल गिरिंद, रामगुलाम, दुलारे, छोटे, अली हसन, सफी, अफ्फाक, लालाराम यादव व वासुदेव आदि ने बताया कि अभी भी बड़े पैमाने पर फसलों की सिंचाई होनी है। नहर में पानी आ गया है। इससे किसानों को खासी राहत मिली है। पानी लगाने के लिए किसानों को अब अतिरिक्त इंतजाम नहीं करना होगा।
विज्ञापन

बचेगा सिंचाई का खर्चा
भमकरा निवासी सफी ने कहा कि नहर में पानी आने से अब काफी खर्च बचेगा। सिंचाई के लिए न तो पंपिंग सेट किराये पर लेना होगा और न ही डीजल का इंतजाम करना होगा।
माधौगंज निवासी नौशाद ने कहा कि अगर दस दिन पहले नहर में पानी आ जाता तो किसानों को और अधिक फायदा मिलता। अभी भी किसानों को नहर में पानी आने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

महरी निवासी पिंकू सिंह का कहना है कि नहर में पानी का इंतजार किसान कर रहे थे। अब सिंचाई का कार्य तेजी से हो सकेगा। अभी तक साधन संपन्न किसान ही सिंचाई कर पा रहे थे।
देवगनपुर निवासी राम कुमार ने बताया कि गेहूं की फसल को इस समय पानी की बहुत आवश्यकता है। अब नहर में पानी आ गया है तो पर्याप्त सिंचाई हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें