फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनवाने के नाम पर अवैध वसूली पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जनसेवा केंद्रों पर आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने के नाम पर अवैध वसूली के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को पिहानी के एक जनसेवा केंद्र पर गोपनीय जांच के लिए पहुंचे केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जिला सलाहकार ने आवेदकों से पचास की जगह सौ रुपये वसूली होते पकड़ी।
विज्ञापन

जनसेवा केंद्रों पर भी आधार कार्ड बनाए व संशोधित भी किए जाते हैं। दोनों ही कार्यों के लिए पचास रुपये शुल्क अनुमन्य है, लेकिन ग्रामीण अंचलों में जनसेवा केंद्र संचालक सौ से डेढ़ सौ रुपये प्रति आवेदक के हिसाब से वसूल कर रहे हैं।
मंगलवार को सत्यापन करने के लिए पिहानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट स्थित एक जनसेवा केंद्र पर पहुंचे जिला सलाहकार देवेंद्र तिवारी ने आवेदकों से 100 रुपये वसूलने पर जनसेवा केंद्र संचालक को फटकार लगाई। उन्होंने लोगों को रुपये वापस करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें