फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के लच्छीपुर गांव निवासी युवती ने मंगलवार को घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन घटना कारण नहीं बता सके। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

लच्छीपुर निवासी रेनूका (24) का पति राहुल, सास मुन्नी देवी व ससुर लखपति मंगलवार को खेत पर गए थे। दोपहर में सास मुन्नी देवी घर वापस आईं तो दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में रेनुका का शव गमछे से फांसी पर लटकता मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस व मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए।
पिता रामचंद्र निवासी ग्राम खैरागाढ़ा राजेपुर थाना फत्तेपुर चौरासी उन्नाव ने बताया कि उन्होंने बेटी रेनूका की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व राहुल के साथ की थी। उसके कोई संतान नहीं है। पिता ने ससुरालियों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें