फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसीम रिजवी को फांसी पर लटका दिया जाए : आरिफ खां

विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते आरिफ खां शानू। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। सवर्ण चेतना सभा की अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खां शानू ने कहा है कि वसीम रिजवी को फांसी के फंदे पर लटका दिया जाए। इस्लाम धर्म ने हमेशा इंसानियत का पैगाम दिया है। किसी भी मसले पर इस्लाम ने नफरत नहीं, की बल्कि मोहब्बत का साथ दिया है।
विज्ञापन

शहर में मुन्नेमियां चौराहा पर स्थित सवर्ण चेतना सभा के कार्यालय में कहा कि वसीम रिजवी का बयान पूरे मुस्लिम समाज को आहत करने वाला है। उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी ने अपने निजी फायदे के लिए आपत्तिजनक बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि वसीम जैसे लोग इस्लाम को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी को तत्काल फांसी के फंदे पर लटका दिया जाए। प्रेसवार्ता में मौलाना जहीन, हाफिज कमर, हाफिज रियाज, मोहम्मद मुईन, जीशान मंसूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें