फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खेत में मजदूरी कर रहा था, पास ही खेल रहे बेटे पर चढ़ गया ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। खेत में मजदूरी कर रहे पिता के पास खेल रहे मासूम को खेत में ही घूरा डाल रहे ट्रैक्टर ने कुचल दिया। ग्रामीण और परिजन उसे पीएचसी ले गए, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के रहतोरा गांव निवासी अरविंद मजदूरी करता है। रविवार की शाम को गांव का ही एक शख्स अपने खेत में ट्रैक्टर ट्राॅली से घूरा डाल रहा था।
अरविंद भी उसी खेत में मजदूरी कर रहा था। अरविंद का बेटा अंकेश (4) भी नजदीक खेल रहा था। इसी दौरान अंकेश ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। चालक कुछ समझ पाता तब तक ट्रैक्टर का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया।
अरविंद व अन्य ग्रामीण अंकेश को लेकर पाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंकेश तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें