फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ग्राम पंचायतों की आ गई मतदाता सूची, जिले में रह गए 28.73 लाख मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का जिले में अंतिम प्रकाशन हो गया। पुनरीक्षण और संभावित डुप्लीकेट नामों के सत्यापन के बाद जिले में 28,73,324 मतदाता रह गए हैं जबकि ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन के समय जिले में 28,73,716 मतदाता थे। अंतिम मतदाता सूची में 292 मतदाता कम हो गए हैं।
विज्ञापन




पंचायत चुनाव भले ही टल गए हों लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की तैयारियों और व्यवस्थाओं को जुटाने में जुटा है। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का पुनरीक्षण और एआई से चिह्नित संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन के बाद मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया गया है। ऑनलाइन जिले को मिली मतदाता सूची को डाउनलोड किए जाने के बाद प्रकाशित कराया गया है। अंतिम मतदाता सूची में 28,73,324 मतदाता शामिल हैं जो पुनरीक्षण के समय ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन से कम हैं। अंतिम मतदाता सूची में 15,59,143 मतदाता पुरुष और 13,14,181 महिला मतदाता शामिल हैं।



ब्लॉकवार कुल मतदाता और पुरुष व महिला मतदाता संख्या पर एक नजर
. ब्लॉक : कुल मतदाता : पुरुष मतदाता : महिला मतदाता

. संडीला : 1,59,822 : 85,814 : 74,008
. सांडी : 1,33,615 : 73,368 : 60,247
. हरियावां : 1,35,240 : 73,873 : 61,367
. टड़ियावां : 1,45,569 : 79,813 : 65,756
. कछौना : 1,28,601 : 68,836 : 59,765
. कोथावां : 1,43,882 : 77,478 : 66,404
. बिलग्राम : 1,72,649 : 93,518 : 79,131

. शाहाबाद : 1,32,417 : 72,121 : 60,296
. टोडरपुर : 1,42,921 : 77,310 : 65,611
. माधौगंज : 1,51,434 : 82,336 : 69,098
. बावन : 1,86,106 : 1,01,590 : 84,516
. मल्लावां : 1,03,983 : 55,563 : 48,420

. सुरसा : 1,74,501 : 96,230 : 78,271
. भरावन : 1,56,039 : 83,162 : 72,877

. हरपालपुर : 1,40,327 : 76,994 : 63,333
. भरखनी : 1,77,098 : 95,790 : 81,308
. पिहानी : 1,64,672 : 88,982 : 75,690

. अहिरोरी : 1,82,539 : 1,00,163 : 82,376
. बेहंदर : 1,41,907 : 76,200 : 65,707


इन ब्लॉकों में कम हो गए मतदाता
पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में जिले में 392 मतदाता कम हो गए। ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन के समय जिले में 28,73,716 मतदाता थे। पुनरीक्षण और डुप्लीकेट नामों के सत्यापन के लिए जारी अंतिम मतदाता सूची में विकास खंड अहिरोरी में 446, पिहानी में 3,175, हरपालपुर में 5,862, सुरसा में 4,954, टोडरपुर में 1,335, शाहाबाद में 2,087, कोथावां में 109 और सांडी में 4,592 मतदाता कम हो गए हैं।
विज्ञापन




1,786 मतदान केंद्र पर जोड़े गए मतदाता
पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के साथ ही जिले में मतदान के लिए 1,786 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन्हीं मतदान केंद्रों पर 28,73,324 मतदाताओं को जोड़ा गया है। मतदाताओं की आसानी के लिए इन मतदान केंद्रों पर 4,606 मतदेय स्थल बनाए गए हैं ताकि मताधिकार के समय मतदाताओं को असुविधा न होने पाए और अधिक से अधिक मतदान हो सके।



जिले की 1,293 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन करा दिया गया है। मतदाता सूची को मतदेय स्थल, ब्लॉक और तहसील कार्यालय के साथ ही जनपद मुख्यालय पर भी आमजन के लिए प्रकाशित किया गया है। मतदाता सूची में कोई भी व्यक्ति अपनी ग्राम पंचायत में अपना नाम, मतदाता क्रमांक और नौ अंकों की विशेष पहचान संख्या को देख सकता है। वहीं पुनरीक्षण और डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन के बाद अंतिम मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं को मतदान केंद्रों से भी जोड़ दिया गया है। -अनुनय झा, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें