नवंबर में हुई परिषदीय विद्यालयों की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वॉलीबाल टीम के खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शुक्रवार को कस्बा स्थित रानी इंद्र कुंवरि विद्यालय में हुए आयोजन में प्रबंधक राघवेंद्र सिंह ने विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।
प्रबंधक राघवेंद्र सिंह ने कहा कि हार से खिलाड़ी को निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि दोगुनी मेहनत से फिर से जीत के प्रयास शुरू करने चाहिए।
प्रबंधक ने नवंबर में जिला स्तर पर आयोजित परिषदीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल करने वाली बालक वर्ग वॉलीबाल टीम के खिलाड़ी विशाल, अनुराग, सौरभ, शिवम, प्रियांशु, आदित्य, कुमार सौरभ, अंकित पाल, गुलफाम व आशीष को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बालिका टीम की रूबी सिंह, प्रियंका पाल, कोमल शर्मा, प्राची, प्रिंसी, कोमल, आशु को सम्मानित किया। लंबी कूद में मंडल में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र अंकित पहल को भी पुरस्कृत किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य अमित सिंह, महेश त्रिपाठी, प्रशिक्षक अजीत सिंह, प्रदीप सिंह, विवेक कुमार, प्रवीण व स्वर्ण पाल आदि मौजूद रहे।