फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन पर बैठा अधिवक्ता, आश्वासन पर माना

विज्ञापन
फोटो-34- कलक्ट्रेट में धरना व अनशन पर बैठे अधिवक्ता राधेश्याम पांडे। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सवायजपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत पाली थाना क्षेत्र के गांव उबरिया निवासी अधिवक्ता शुक्रवार को कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गया। उसने गांव के कुछ लोगों पर घर में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम से मिल उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। डीएम के आश्वासन पर अधिवक्ता ने धरना खत्म किया।
विज्ञापन

सवायजपुर तहसील के पाली थाना क्षेत्र के गांव उबरिया निवासी अधिवक्ता राधेश्याम पांडेय जिला मुख्यालय पर वकालत करते हैं। शुक्रवार सुबह राधेश्याम पांडेय कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए।
बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से उनका भूमि विवाद चल रहा है। गुरुवार को आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की व मकान कब्जाने का प्रयास किया। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

इधर अधिवक्ता के कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठने की जानकारी मिलते ही बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह व महामंत्री रोहित श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए और अधिवक्ता से मिले। इसके बाद अध्यक्ष व महामंत्री ने अन्य अधिवक्ताओं के साथ डीएम पुलकित खरे से मुलाकात की। मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें