फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसरा रिपोर्ट से खुलेगा तीन मौतों का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। 24 घंटे के अंदर हुई दो घटनाओं में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शवों के पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित कर लिए गए।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नालंदा ताल पर बने काली मंदिर के पुजारी सुशील की मौत शनिवार देर शाम हो गई थी। पुत्र अभिषेक के मुताबिक सुशील दोपहर बाद कांशीराम कालोनी के निकट गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले थे। घर ले जाने पर कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में सुशील की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसलिए विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। माथे के दाहिनी तरफ हल्की चोट के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वहीं पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खितौली तिराहा के निकट खेत में मिले हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घोड़ीथर निवासी बुद्धपाल उर्फ बुद्धा की मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। विसरा सुरक्षित किया गया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें