फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में हुई मारपीट, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमदापुर में शनिवार रात शराब के नशे घूमने निकले किसान का गांव के ही दो नशेड़ियों से किसी बात पर विवाद हो गया। नशेड़ियों ने मारपीट कर किसान को गंभीर रूप से घायल कर दिया। किसी तरह घर पहुंचे किसान की रात में मौत हो गई। मृतक के भाई ने दो लोगों के विरुद्ध मारपीट कर हत्या करने की तहरीर दी है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अहमदापुर निवासी बृजकिशोर (45) पुत्र घासीराम खेती करता था। शनिवार को वह घर से गांव निवासी नितिन पुत्र तोताराम और अजय पाल के साथ घूमने निकला था। जागेश्वर ने बताया कि उसका भाई बृजकिशोर शराब का लती था। उसके साथ गए तोताराम और अजय भी शराब पीते हैं। जागेश्वर ने आरोप लगाया कि शनिवार रात नितिन और अजय पाल की किसी बात को लेकर बृजकिशोर से मारपीट हो गई। नशे में होने के कारण गंभीर रूप से घायल बृजकिशोर घर आकर लेट गया।
रात दो बजे उसने देखा तो चारपाई पर भाई का शव पड़ा था। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बिलग्राम कोतवाली पुलिस ने मृतक के परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी शीला, तीन पुत्र राजीव, अभिलाष और सम्मोहन और विवाहित पुत्री उमा है। कोतवाल अमरीत सिंह ने बताया कि मृतक के भाई जागेश्वर की तहरीर पर नितिन और अजय पाल के विरुद्ध गैर इरादतन इत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें