फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे की भेंट चढ़ी पालिका बोर्ड बैठक

Wed, 01 Apr 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका बोर्ड की बजट बैठक मंगलवार को हंगामे की भेंट चढ़ गई। सदस्यों के सदन से बाहर होने से नए वित्तीय वर्ष 15-16 का बजट भी नहीं पास हो सका। वहीं जनवरी-फरवरी का मासिक बजट भी अधर में लटक गया। सदस्यों ने 12 सदस्यीय कमेटी से पूर्व में कराए कार्यों के जांच की मांग की, पर अध्यक्ष ने सहमति नहीं दी।
विज्ञापन


इसके बाद ईओ को दो घंटे बाद बैठक स्थगित करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि नए वित्तीय वर्ष मेें बजट न जारी होने से विकास कार्य भी प्रभावित होंगे। पालिकाध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता मेें बैठक पालिका में शुरू हुई, जिसमें जनवरी-फरवरी माह का आय व्यय का ब्योरा पेश करते हुए कहा गया कि फरवरी में कुल आय 6.48 करोड़ के सापेक्ष 97.31 लाख रुपये व्यय हुए।

इस पर सदस्यों ने व्यय धनराशि में कराए कार्यों पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि इनकी जांच हो, उसके बाद इस पर विचार किया जाएगा। इसी बीच नए वित्तीय वर्ष 15-16 की आमदनी 21.55 करोड़ के सापेक्ष संभावित व्यय 21.50 करोड़ का प्रस्ताव सदन में रखा।
विज्ञापन


पर, सदस्यों के विरोध से पास नहीं हो सका। सदस्य हंगामा करते हुए सदन के बाहर चले गए। ईओ आशाराम वर्मा ने कहा कि बजट पास न होने से विकास कार्य समेत अन्य महत्वपूर्ण भी बाधित होंगे, पर सदस्यों ने कहा कि डीजल की खरीदारी एवं अन्य खर्चों की जब तक जांच नहीं होगी तब तक वह लोग किसी भी प्रस्ताव पर समर्थन नहीं करेंगे।

उन्होंने कंप्यूटराइजड कार्य, सीसी कैमरे पर व्यय, कांजी हाउस कर्मी को देने वाले वेतन पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि कई मदों में वास्तविकता से ज्यादा खर्च किया गया है। उन्हाेंने 12 सदस्यीय कमेटी भी गठित कर चेयरमैन के सामने पेश की, पर कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद बैठक स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें