फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में मामूली मामले पर हिंसक झड़प, फायरिंग में एक की मौत

Sun, 16 May 2021 03:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई

सार

  • इस वारदात में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल
  • गांव में गोली चलने से हड़कंप
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के दौलतियापुर गांव में निकास को लेकर बर्षो से चले आ रहे विवाद के चलते शनिवार की रात दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई जिससे एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। पाली थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए, वहीं एसपी अनुराग वत्स के भी घटनास्थल पर पहुंचने की जानकारी हुई हैं। 

विज्ञापन


पाली थाना क्षेत्र के दौलतियापुर गांव में शनिवार की रात ऋषिपाल व जब्बर सिंह के मध्य निकास को लेकर हिंसक झड़प हो गई। बताते हैं कि निकास के विवाद के बीच ऋषिपाल पक्ष के मवेशी जब्बर सिंह के खेत मे चले गए जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पौन घंटे तक करीब 30 से 40 राउंड फायर हुए जिससे क्लटर ( 62 ) पुत्र चोखेलाल की गोली लगने से मौत हो गई, वहीं नन्ही देवी ( 56 ) पत्नी छोटेलाल, जनका देवी ( 55 ) पत्नी बाबूराम, नरसिंह ( 45 ) पुत्र क्लटर व अनिल
( 26 ) पुत्र बाबूराम गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पाली पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा हैं । 

वहीं गांव में गोलीबारी होने से हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर पाली थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, वहीं सीओ शाहाबाद के साथ एसपी अनुराग वत्स के भी घटनास्थल पर पहुंचने की जानकारी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें