हरदोई। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद पॉजिटिव आए लोगों के स्वस्थ होने का क्रम तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को जनपद में 204 लोग स्वस्थ हो गए, जबकि 59 नए कोरोना पॉजिटिव केस भी मिले हैं।
सीडीओ आकांक्षा राना ने बताया कि शनिवार को 1692 लोगों की सैंपलिंग की गई। जिसमें 59 संक्रमित लोग पाए गए। 204 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। होम आइसोलेटेड 795 लोगों को कॉल की गयी, जिसमें 538 लोगों से वार्ता हुई।
83 व्यक्तियों को होम आइसोलेट किया गया। होम आईसोलेशन में रखे गए लोगों की कुल संख्या 754 है। जनपद में कुल क्रियाशील कंटेनमेंट जोन 281 हैं। जिसमें से 11 नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं व 42 कंटेनमेंट जोन खत्म किए गए हैं।