फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट से भड़के लोग, प्रदर्शन

Tue, 25 Aug 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची के अनंतिम प्रकाशन के बाद पिहानी के ग्राम लेहना के कुछ ग्रामीणों द्वारा फर्जी वोटों को हटाने की मांग के बाद हुई मारपीट पर बिफरे ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर में धरने को संबोधित करते हुए ग्राम लेहना के ग्रामीण सतीश कुमार ने कहा कि अनंतिम प्रकाशन के बाद सूची में शामिल मृतकों के नाम और विवाहित लड़कियां जो गांव से बाहर चली गई हैं उनके नामों को कटवाने के लिए मांग की गई थी, लेकिन इस पर कुछ लोगों ने न सिर्फ आपत्ति की, बल्कि उनके व उनके अन्य परिजनों के साथ मारपीट भी की।

उन्होंने बताया कि इसके बाद उनके द्वारा पिहानी थाने में शिकायती पत्र भी दिया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने कहा कि अभी चुनाव से पहले गांव में यह आलम है तो चुनाव के दौरान क्या हाल होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


इसलिए समय रहते गांव में फैली अराजकता को कम करने की नितांत आवश्यकता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द मारपीट करने वाले आरोपियों पर कार्यवाईकी मांग की है। इस मौके पर सरोजनी देवी, नीलम देवी, प्रदीप कुमार, रामू गुप्ता, गयादीन, श्याम लाल, छोटे खां, इतवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें