फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं पर चढ़ा पारा

Tue, 25 Aug 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली, पानी, सड़क और पेंशन जैसी मूलभूत समस्याओं के निदान की खातिर एक बार फिर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों व किसानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्यवाई कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण आर्य ने कहा कि विकास खंड अहिरोरी से जुड़े गांवों में 10 मिनट बिजली की आपूर्ति होती है, तो घंटों के लिए बाधित हो जाती है। इसके पीछे कारण जर्जर तार हैं, पर कई बार शिकायत करने के बावजूद भी उन्हें नहीं बदला जा सका है, जिससे ग्रामीणों को बिना बिजली के रहना पड़ रहा है।

कहा कि अहिरोरी में ही ग्राम सभा विक्टोरिया गंज निवासी गुमानी रैदास के दरवाजे से विक्टोरियागंज माइनर की पुलिया तक रोड जर्जर है। गांव में वाहन तो वाहन पैदल तक चलना तक मुश्किल है। इसे जल्द ठीक कराया जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उक्त ग्राम पंचायत के मजरा दौलतपुर में ट्रांसफार्मर पिछले 10 दिनों से फुंका पड़ा है, पर शिकायतों के बाद भी इस तरफ विभाग ने देखने तक की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि विकास खंड बावन की ग्राम सभा बावन में आज तक किसानों को मुआवजे की चेकों का ही वितरण नहीं किया गया, जिससे किसानों के आगे आर्थिक संकट आ गया है। इस दौरान भाकियू पदाधिकारियों व किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उक्त के अलावा पिहानी विकास खंड की ग्राम सभा करीमनगर में बारात घर की जर्जर छत को सही कराने, विक्टोरियागंज में राशन की दुकान पर वितरण सही ढंग से कराने की मांगें भी शामिल हैं। इस मौके पर नेपाल, सुरेश पाल, राम अवतार, सुमिरता, कप्तान सिंह, सुबेदार और अशोक राठौर आदि किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें