फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद कुमार अध्यक्ष, परवेज बने महामंत्री

Sun, 25 Jan 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ की इकाई का चुनाव शनिवार को हुआ। कलक्ट्रेट परिसर में हुए चुनाव में नवीन कार्यकारिणी का मतदान कर चुुनाव किया गया। जिसमें अधिक मत पाकर निर्वाचित पदाधिकारियों का संघ के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर अभिवादन किया।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित संघ की जनपद इकाई का चुनाव मतदान करके किया गया। निर्वाचन अधिकारी शंकर प्रसाद श्रीवास्तव की उपस्थिति में कराए गए मतदान में कई पदों पर वोट डाले गए, जिसमें विनोद कुमार भद्री को अध्यक्ष घोषित किया गया, जबकि महामंत्री पद पर मो. परवेज खां को चुना गया।

इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर इजहार हुसैन को, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनय शुक्ला को, संगठन मंत्री के पद पर नवीन श्रीवास्तव को, कोषाध्यक्ष पद पर रईस अहमद को, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंत्री पद के लिए प्रभाकर दयाल श्रीवास्तव को तथा आडीटर पद के लिए विनोद त्रिवेदी को चुना गया।
विज्ञापन


नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री समेत सभी पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली और संगठन को मजबूत करने के लिए अपने विचार प्रस्तुत किए। संघ के सदस्य एवं कार्यकर्ताओं ने भी नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें