10 स्क्वायर फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा भूटान में
क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। भूटान में आयोजित होने वाली
प्रतियोगिता में भारत, भूटान और नेपाल की टीमें भाग लेंगी। जिसके लिए
शनिवार को भारत की टीम रवाना हुई और उसमें जनपद के खिलाड़ी भी शामिल रहे।
भारत
का प्रतिनिधित्व करने भूटान जा रही टीम के खिलाड़ियों को फेडरेशन के
अध्यक्ष ने शुभकामनाओं के साथ चैंपियनशिप में उपयोग की चीजें प्रदान कीं।
इंटरनेशनल स्तर पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 10-स्क्वायर फेडरेशन आफ
इंडिया द्वारा भूटान में 26 से 28 जनवरी के बीच क्रिकेट चैंपियनशिप का
आयोजन हो रहा है।
जिसमें भूटान के अलावा भारत और नेपाल की टीमें हिस्सा
लेंगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए भारत की ओर से 14 सदस्यीय टीम
शनिवार को रवाना हुई। जिनको फेडरेशन के अध्यक्ष अभय शंकर गौड़ ने ट्रैक
सूट, लोवर व टी शर्ट देने के साथ ही उन्होंने खेल के लिए प्रोत्साहित किया।
भूटान
रवाना हुई टीम में कोच एवं महासचिव गोपाल नारायन मिश्र के साथ टीम मैनेजर
हबीबउल्ला और खिलाड़ियों में दिल्ली के विकास तिवारी, शैलेंद्र, आकाश भाटी,
बिहार के रोहित सिंह, अभिषेक सिंह तथा उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों से
प्रभात रावत, अमन, आशीष सिंह, मणिरत्नम पांडेय, सोमेंद्र रस्तोगी, अलौकिक
मिश्रा और गोविंद नारायण शामिल हैं।