फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता खराब होने से खफा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ख्वाजगीपुर व धर्मपुर गांव निवासियों का मुख्य मार्ग से गांव को जोड़ने वाले रास्ते के डामरीकरण का मुद्दा अबकी विधानसभा चुनाव में है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने रास्ते पर खड़े होकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव प्रशासन शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए तैयारियां में जुटा है। दूसरी तरफ शुक्रवार को रास्ता नहीं बनने से नाराज ख्वाजगीपुर व धर्मपुर के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने बताया कि नगर पंचायत पाली से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग का करीब दो किलोमीटर का रास्ता बेहद खराब है। रास्ते में जगह-जगह गड्ढे हैं। कई साल पहले खड़ंजा डाला गया था, जिसका अब कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन

बारिश के दिनों में कीचड़ और पानी भर जाता है, जिससे निकलने में काफी परेशानी होती है। सड़क निर्माण के लिए कई बार जिम्मेदारों से मांग की पर सड़क नही बनी। दोनों गांवों के लगभग 1200 ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
रामकुमार का कहना है कि ख्वाजगीपुर व धर्मपुर सड़क बदहाल होने से लोग काफी परेशान हैं। बरसात के मौसम में समस्या और भी विकराल हो जाती है। पातीराम का कहना है कि जनप्रतिनिधियों की उदासीनता काफी कचोटती है।
गांव की प्रमुख सड़क लंबे समय से निर्माण न होने के कारण खस्ताहाल हो चुकी है। शोभित का कहना है कि नेता गांव में केवल वोट मांगने आते है। जब कोई समस्या होती है, तो वे मिलते ही नहीं हैं।
विज्ञापन

सुखराम का कहना है कि सड़क पर कीचड़ से बाइक, साइकिल फिसल जाती है। इससे राहगीर चुटहिल हो जाते हैं। बच्चों का तो पैदल निकलना भी दूभर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें