फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सहोरा में 11 केवी लाइन का विरोध, ग्रामीणों ने पावर हाउस घेरा

विज्ञापन
फोटो- 17- एसडीओ को ज्ञापन देते सहोरा गांव के निवासी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
कछौना। विकास खंड कछौना के ग्राम सभा टिकारी के मजरा सहोरा में हाई वोल्टेज बिजली लाइन हटाने के लिए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। भारी संख्या में ग्रामीण बुधवार को कछौना स्थित पावर हाउस पहुंचे और नारेबाजी की। ग्रामीणों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर घनी आबादी के बीच से गुजर रही 11 केवी की लाइन को तत्काल हटाने की मांग की।
विज्ञापन

गांव के बीच से गुजरी 11 केवी की हाईटेंशन लाइन हटाने के लिए ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीण बबलू सिंह, सुरेंद्र और अशर्फीलाल ने बताया कि कई वर्ष पहले विद्युतीकरण के समय यह हाई वोल्टेज लाइन गांव के बीच से डाल दी गई थी। उस समय भी विरोध किया गया था लेकिन विभाग ने अनसुना कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि लाइन की चपेट में आने से अब तक कई मवेशियों और जानवरों की मौत हो चुकी है। ऊंचाई कम होने के कारण गांव में ट्रैक्टर, कंबाइन और अन्य कृषि यंत्र लाना असंभव हो गया है। घरों के ऊपर से गुजरते तारों के कारण हर समय बड़े हादसे का डर बना रहता है।
प्रदर्शन में शामिल मनोहर, शैलेंद्र और पिंटू ने कहा कि विभाग पुरानी लाइन हटाने के बजाय उस पर बोझ बढ़ा रहा है जिससे खतरा और बढ़ गया है। ग्रामीणों ने लाइन हटाने के लिए ज्ञापन देते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। एसडीओ पुनीत दुबे ने बताया कि एक उपभोक्ता ने निजी नलकूप के लिए आवेदन किया है इसे 11 केवी लाइन से जोड़ा जा रहा था। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें