बेहटागोकुल। तेज हवाओं के कारण बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से तार टूट गया, जिससे 15 घंटे से बिजली गुल है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं।
बेहटा गोकुल उपकेंद्र के मानपुर फीडर से जुड़े सकाहा, मूसेपुर, मानपुर, अमखेरवा, मगनपुर, पाठकपुर सहित करीब 20 गांव की बिजली आपूर्ति 15 घंटे से बंद है। क्षेत्र के ग्राम सकाहा और मूसेपुर में यूकेलिप्टस के पेड़ गिरने से तार टूट गया था।
इसके साथ ही मानपुर अमखेरवा के बीच तेज हवा के कारण दो विद्युत पोल टूट गए थे। इस कारण आपूर्ति बाधित हो गई थी, जो अभी तक बहाल नहीं हो सकी है। जेई मनोज कुमार ने बताया बिजली लाइन को सही किया जा रहा है। जल्द आपूर्ति बहाल हो जाएगी।