राजीव भवन में सूचना का अधिकार टास्क फोर्स की रविवार
को हुई बैठक में जिला चेयरमैन राजदीपक अवस्थी का स्वागत किया गया तथा शेष
कमेटी का भी सर्वसम्मति से गठन कर दिया गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष
मिथलेश सिंह चौहान ने कहा कि टीम हर वार्ड तक पहुंचे और आम जनता की लड़ाई
लड़े और उन्हें उनका अधिकार दिलाए।
इस मौके पर घोषित टीम में शहर चेयरमैन
विकास त्रिपाठी, संगठन प्रभारी राम किशोर, जिला वाइस चेयरमैन राम प्रसाद
पाल, ब्लाक चेयरमैन संडीला सुशील शुक्ला, टड़ियावां राजकुमार पाल, बिलग्राम
मोहित तिवारी।
मल्लावां पंकज पाल, पिहानी श्याम कुमार सिंह, सुरसा अल्पेश
कुमार, बावन निर्भान सिंह को ब्लाक चेयरमैन बनाया गया। जिला संगठन प्रभारी
आशुतोष पाठक, जिला कोषाध्यक्ष बिपिन चंद्र पाल को बनाया गया है।
इस मौके पर
महामंत्री डा. राजीव सिंह, महासचिव डा. श्याम प्रकाश शुक्ल, प्रदेश सचिव
विक्रम पांडे आदि मौजूद थे।