टीईटी की पांचवी काउंसिलिंग के चौथे दिन रविवार को
चौदह सौ आवेदकों ने उपस्थित दर्ज कराई। जिले में काउंसिलिंग जारी है।
काउंसिंलिंग में भारी भीड़ मौजूद रही।
ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार की ओर
से टीईटी आवेदकों की पांचवीं काउंसिलिंग शुरू की गई थी। इसके तहत डायट में
काउंसिलिंग चल रही है। रविवार को कला वर्ग के पुरुष आवेदकों की काउंसिलिंग
हुई।
काउंसिलिंग के दौरान भारी भीड़ जमा रही। इस बाबत प्रभारी मुंशी लाल
ने बताया कि अभी तक उनके पास कोई भी काउंसिलिंग रोकने का आदेश नहीं आया है।
इसलिए काउंसिलिंग कराई जा रही है। रविवार को लगभग 14 सौ आवेदकों की
काउंसिलिंग हुई। बताया कि सोमवार को पुरुष विज्ञान वर्ग के आवेदकों की
काउंसिलिंग होगी।