फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शक नदारद, बालीवुड सितारों का धमाल बदरंग

Thu, 15 Jan 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई महोत्सव 2015 का आगाज तो बड़ा ही शानदार हुआ। पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ होने के बाद बीती रात बालीवुड के कई सितारों ने अपनी असरदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। लेकिन दूसरे दिन सितारों का धमाल भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित नहीं कर सका।
विज्ञापन


मंगलवार को शुरू हुए महोत्सव में देर रात तक गायकों ने अपनी आवाज के जादू तो ग्रुप डांसर्स ने अपनी अदाओें से लोगों को बांधे रखा। लेकिन दूसरे दिन कार्यक्रम शुरू होने के पंडाल में बहुत कम दर्शक दिखाई दिए और सन्नाटा पसरा रहा। इससे आयोजकों में भी मायूसी नजर आई।

सीएसएन कालेज में हरदोई महोत्सव में बीती रात बालीवुड की पार्श्व गायिका अंकिता कपूर ने अपनी आवाज के जादू से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

पहले दिन  हरदोई महोत्सव में रौनक दिखाई दी। शिवम डांस ग्रुप के डांस ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। लेकिन दूसरे दिन बुधवार को हरदोई महोत्सव के मंच पर कलाकार तो दिखाई दिए लेकिन सामने दर्शकों का टोटा रहा।
विज्ञापन


काफी बड़े बनाए गए पंडाल में इक्का दुक्का ही दर्शक दिखे। जबकि बुधवार को बच्चों का फैंसी ड्रेस कंप्टीशन और कई अन्य कार्यक्रम हुए। लेकिन दर्शकों की उपस्थिति से आयोजकों में भी काफी मायूसी हुई।

कड़ाके की ठंड के बीच शुरू हुए हरदोई महोत्सव मेें दर्शकों के लिए 10 रूपये की टिकट लगा दी। इसके  कारण दर्शकों ने महोत्सव से मुंह मोड़ लिया।

बुधवार को गिने चुने लोगों की मौजूदगी होने के कारण  फैं सी ड्रेस प्रतियोगिता गुरूवार के लिए टाल दी गई। बुधवार रातपूर्व नगर पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल सभासदों के साथ समारोह स्थल पहुंचे।
विज्ञापन


आयोजकों ने पूर्व चेयरमैन को मंच पर सम्मानित किया। इसके बार रंगारंग कार्यक्रम शुरू हुए। भीड़ न होने के कारण अधिकतर कुर्सियां खाली पड़ी रहीं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें