फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर खुला पंत हिंदी पुस्तकालय

Thu, 15 Jan 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यभाषा हिंदी के प्रति रेल कर्मचारियों को जागरूक करने के उद्देश्य से मुरादाबाद मंडल ने  विभिन्न स्टेशनों पर हिंदी पुस्तकालयों की स्थापना की है।
विज्ञापन


इसी क्रम मेें हरदोई रेलवे स्टेशन पर सुमित्रानंदन पंत हिंदी पुस्तकालय स्थापित किया गया है। यहां रेलवे कर्मचारियों को नि:शुल्क पुस्तकें पढ़ने की सुविधा मिलेगी।

सहायक मंडल इंजीनियर प्रथम ने पुस्तकों के प्रति कर्मचारियों की रूचि जागृत क रने के लिए फ्लेटफार्म नंबर एक पर सुमित्रानंदन पंत हिंदी पुस्तकालय खोला।

स्टाल पर  पत्र- पत्रिकाओं के अलावा विभिन्न विषयों की पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। बुधवार को हिंदी पुस्तकालय का शुभारंभ होने पर कर्मचारियों ने पुस्तकालय की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुस्तकालय का संचालन मोहनलाल वर्मा अंशकालिक हिंदी पुस्तकालयाध्यक्ष और मुख्य अधीक्षक  ने किया। इस अवसर पर राज्यभाषा अधिकारी पुनीत सिंह एवं विभाग के वरिष्ठ अनुवादक मोहम्मद उस्मान मौजूद व स्टेशन अधीक्षक रामरतन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें