फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पिहानी सीडीपीओ का रुपये लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहानी। पिहानी की प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी आशा चौधरी का कार्यालय में ही रुपये लेते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इतना ही नहीं डीएम को भी आशा चौधरी के कुछ वीडियो और ऑडियो कुछ लोगों ने व्हाट्सएप पर भेजे हैं। पूरे मामले पर गंभीर रुख दिखाते हुए डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जिला विकास अधिकारी को प्रकरण की जांच के लिए जांच अधिकारी बनाया गया है।

पिहानी की बाल विकास परियोजना अधिकारी सूफिया बानो के 30 जनवरी 2023 को सेवानिवृत होने के बाद सीडीपीओ का पदाभार सीनियर सुपरवाइजर आशा चौधरी देख रही हैं। उनका एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में वह किसी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से कार्यालय में ही रुपये लेतीं नजर आ रहीं हैं। इसकी जानकारी मिलने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने दो सीडीपीओ की जांच कमेटी गठित की है।
विज्ञापन

कमेटी की जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। इधर इंचार्ज सीडीपीओ ने बताया कि उन्होंने एक सहायिका के पति के बीमार होने पर उपचार में मदद की थी। उसी के रुपये वापस करने आई थी, जिसका किसी ने साजिशन वीडियो बनाकर वायरल किया है। इस सबके बीच जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि पिहानी बाल विकास परियोजना की इंजार्च बाल विकास परियोजना अधिकारी का कार्यालय में रुपये लेते हुए वीडियो और कुछ ऑडियो उन्हें भी मोबाइल पर प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

इसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने जिला विकास अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया है। बताया कि ऑडियो का परीक्षण भी कराया जा रहा है। डीडीओ ने जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें