फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तिरंगा यात्रा में अभद्रता का वीडियो वायरल, एक दूसरे पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भाजपा के बैनर तले निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में विवाद होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि पूरा मामला गांव के पंचायत चुनाव की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन

भाजपा के हरियावां मंडल की तिरंगा यात्रा सोमवार को काशीपुर गांव से सधईबेहटा होते हुए कुर्रिया तक जानी थी। सधई बेहटा गांव में यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं के लिए जलपाल की व्यवस्था प्रधान प्रतिनिधि आशीष सिंह सोलंकी ने कराई थी। इसके कारण कार्यकर्ताओं ने उनके घर का रुख कर दिया। इसको लेकर भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी अनुज मिश्रा ने आपत्ति जताई। इसके बाद मामला तूल पकड़ गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें आशीष सोलंकी एक व्यक्ति के लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद आशीष सोलंकी ने अपने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे का पूरा फुटेज सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसमें पीला कुर्ता पहने एक शख्स की तरफ से विवाद की शुरूआत होती दिख रही है। आशीष सोलंकी ने दावा किया कि पंचायत चुनाव की राजनीति में उनकी छवि खराब करने के लिए वीडियो का कुछ हिस्सा ही वायरल किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि वह भाजपा के अनुशासित कार्यकर्ता हैं। अगर कोई उनकी बात से आहत हुआ है तो खेद भी व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें