फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ससुराल जा रहे कार सवार भाइयों पर फायरिंग, कार क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कार से ससुराल जा रहे सगे भाइयों और उसके दोस्त पर फायरिंग का मामला सामने आया है। डिघासर गांव के पास दिन दहाड़े हुई घटना से सनसनी फैल गई। एक शख्स को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के नौशहरा निवासी रुद्र वाजपेयी (20) अपने छोटे भाई आदित्य (17) और दोस्त शेखर (20) के साथ सोमवार दोपहर कार से महितापुर जा रहे थे। महितापुर में रुद्र की ससुराल है। आरोप है कि डिघासर गांव के पास नौशहरा निवासी बाइक सवार कुछ युवकों ने कार पर फायरिंग शुरू कर दी। घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। रुद्र वाजपेयी ने छह लोगों के खिलाफ हरपालपुर कोतवाली में तहरीर दी है। घटना का पता चलने पर सीओ हरपालपुर सतेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। कोतवाल अजय कुमार गौतम ने बताया कि फायरिंग हुई है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें