फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर रुपये मांगने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। जाति प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर दो सौ रुपये की मांग लेखपाल के किए जाने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो का संज्ञान लेकर एसडीएम ने मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी है। साथ ही लेखपाल से भी स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

ग्राम अतर्जी निवासी महेंद्र से एक लेखपाल ने दो सौ रुपये जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए मांगे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में मामला सौ रुपये में तय होने का भी उल्लेख है।
एसडीएम शाहाबाद कपिल देव यादव ने पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश तहसीलदार रामवीर सिंह को दिए हैं। इसके अलावा लेखपाल से स्पष्टीकरण तलब मांगे जाने की जानकारी भी एसडीएम ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें