हरदोई। शहर में जल्द ही वेंडिंग जोन बनवाया जाएगा। नगर पालिका की तरफ से वेंडिंग जोन की स्थापना के लिए शहर में तीन स्थानों को चिह्नित किया गया है। वेंडिंग जोन की स्थापना से पटरी दुकानदारों को स्थायी ठिकाना मिल जाएगा। शहर के फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनाया जा सकेगा। निकाय ने वेंडिंग जोन की स्थापना के लिए काम तेज कर दिया है।
शहर में पटरी दुकानदारों के लिए जल्द ही स्थायी ठिकाना तय हो जाएगा। इसके लिए नगर पालिका की तरफ से वेंडिंग जोन बनवाए जाएंगे। वेंडिंग जोन की स्थापना के लिए निकाय ने कार्ययोजना बनाई है। शहर में फुटपाथों पर ठेला और दुकान लगाने वाले दुकानदारों को स्थायी ठिकाना देने के लिए काम तेज हुआ है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि डीएम ने शहर को साफ-सुथरा बनाए जाने पर जोर दिया है जिसके लिए जो भी जरूरी काम कराए जाने हैं, वह सभी प्राथमिकता पर कराए जाएंगे।
पटरी दुकानदारों के लिए शहर में नगर पालिका कार्यालय, श्रीश चंद्र बरात घर के सामने और लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के पास कैनाल रोड पर सीडीओ आवास की तरफ जाने वाले मार्ग पर वेंडिंग जोन बनवाया जाएगा। इसमें श्रीश चंद्र बरात घर के सामने 10 और अन्य दोनों स्थानों पर 30-30 दुकानें बनवाया जाना प्रस्तावित है। दुकानों के बन जाने से पटरी दुकानदारों को स्थायी ठिकाना मिल जाएगा। निकाय की आमदनी भी बढ़ेगी और शहर के फुटपाथ अतिक्रमण मुक्त हो सकेंगे।
-
शहर में वेंडिंग जोन की स्थापना के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। वेंडिंग जोन की स्थापना के लिए प्रथम चरण में 70 दुकानों को बनवाए जाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। तीन स्थानों पर दुकानों को बनवाया जाएगा। पटरी दुकानदारों को यह दुकानें किराए पर दी जाएंगी। दुकान आवंटन के समय जमानत राशि भी लिए जाने का प्रस्ताव है। -रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका