फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वाहन ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार भाइयों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे भाई का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद के रजकपुर थाना क्षेत्र के पकसरा गांव निवासी मोहित सिंह (26) लखनऊ में एक प्राइवेट संस्था के अधीन संचालित होने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रम में कर्मचारी था। उसके साथ लखनऊ में पिछले कुछ दिनों से छोटा भाई निखिल (20) भी रह रहा था। निखिल अमरोहा में ही इंटरमीडिएट का छात्र है। उसकी पढ़ाई के सिलसिले में मोहित अपने साथ निखिल को लेकर बाइक से अमरोहा जाने के लिए बुधवार शाम लखनऊ से निकला था।
देर रात लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में खेतुई के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां मोहित को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि निखिल का उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना पर पिता गजराज सिंह परिजनों के साथ हरदोई पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें