फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चालक को झपकी आने से पलटी वैन, दंपती समेत छह श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। बिल्हौर कटरा मार्ग पर एक बैंक्वेट हॉल के पास मंगलवार आधीरात के बाद श्रद्धालुओं से भरी वैन चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में दंपती समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कानपुर के नवाबगंज निवासी फूलचंद्र (48) अपनी पत्नी जूली (40) के साथ पूर्णागिरि गए थे। साथ में भाई शिवा गौड़ (32) और उनकी पत्नी दीक्षा (30), परिवार के ही प्रदीप नारायण (42) और उनकी बेटी कनिष्का (10) भी गई थीं। यह सभी लोग वैन से पूर्णागिरी गए थे और मंगलवार रात में वापस कानपुर जाने के लिए निकले थे।
आधीरात के बाद तीन बजे बिल्हौर कटरा मार्ग पर सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल के पास वैन चला रहे शिवा को झपकी आ गई। इससे अनियंत्रित हुई वैन सड़क किनारे पड़ी गिट्टी पर चढ़कर पलट गई। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। छोटा चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मी शोर सुनकर मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने वैन में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। यहां ड्यूटी पर तैनात डाॅ. दिव्यांशु चंद्र वाजपेयी ने फूलचंद्र और उनकी पत्नी जूली को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि चालक को झपकी आने के कारण घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें